मोतिहारी
बबलू दुबे हत्या कांड का अभियुक्त पकड़ाया, पुलिस ने बताया कुणाल का शागिर्द
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2018 10:59:19 PMमोतिहारी। देशवाणी।
कोटवा थाना की पुलिस ने बबलू दुबे हत्याकांड के अभियुक्त सौबेया निवासी रीपुसूदन पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार रिपुसूदन शातिर कुणाल सिंह का शागिर्द है। इसे गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि अप्रैल 2017 को बेतिया के कोर्ट परिसर में बबलू दुबे की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।