ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
टोली बनाकर गांवो में जनहित की योजनाओं को भाजपा देगी जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2018 8:55:10 PM
टोली बनाकर गांवो में जनहित की योजनाओं को भाजपा देगी जानकारी

रघुनाथपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान सहित अन्य। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी।
 

भाजपा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति बना रही है। इस मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक तुरकौलिया प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान के आवास पर हुई। अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद साह व संचालन मंडल प्रभारी दीपक शर्मा ने किया।
 
 
 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के हरसिद्धिसभा प्रभारी अनिरुद्ध साहनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसकी जानकारी सभी ग्रामीणों को नहीं है। इसको प्रत्येक ग्रामीणों तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ता को गांवों में टोली बनाकर जाना होगा। टोली में पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीणों को बूथ स्तर पर बैठकर जानकारी देनी होगी।
 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा व्यक्ति विशेष की चिंता नहीं करती वह देशहीत के लिए कार्य करती है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक टोली बनाकर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भर्मण करेंगे। बैठक में पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, राजकिशोर सिंह, किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, जगजीवन पासवान, रामबाबू पटेल, प्रेमकिशोर, छोटू साहनी, नसीम हासमी व वीरेंद्र पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 बेखौफ अपराधियो ने रघुनाथपुर में किसान के दरवाजे पर किया फायरिंग, कोई हताहत नही
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS