मोतिहारी के भटहां में हिंसक झड़प, दो को लगी गोली, दोनों गंभीर घायल, एक पटना रेफर, 9 अन्य जख्मी
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्परण में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटहां गांव में हुई हिंसक झड़प व गोलीबारी में दो लोगाें को गोली लगी है। दोनों घायलों में इसी गांव के गंगा सहनी की स्थिति गंभीर बताई गई है। इन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे घायल लक्ष्मी साह का इलाज मोतिहारी में ही चल रहा है।
जबकि इस हिंसक झड़प में 9 अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने गोलीबारी के आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें गंगा सहनी के भतीजा उमेश सहनी के बयान पर कुल 9 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।
बताया गया है कि मझार गांव में सोमवार की रात अलाव ताप रहे इस परिवार के लोगों पर हमला हुआ था। गंगा सहनी की पत्नी के अनुसार इनके घर में लूटपाट भी हुई। इनकी बेटी की शादी के लिए रखे 10 लाख रुपये भी लूट लिए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए-
1. कृष्ण सहनी
2. संजय सहनी तथा
3. राजेश सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इनके अलावा गोविन्द सहनी, शिवम सहनी, बालदेव सहनी, आसदेव सहनी, पप्पू सहनी व सोनू सहनी इस हमलेे के अभियुक्त बनाए गए हैं।
15 कट्ठा 7 धूर जमीन पर है विवाद-
गांगा सहनी की पत्नी लखराजो देवी ने बताया कि गांव की 15 कट्ठा 7 धूर की जमीन को लेकर विवाद है। जिसको लेकर 15 वर्ष पूर्व में भी विवाद हुआ और मारपीट हुई थी। इस मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी। न्यायालय में विवाद चल रहा है।
बेटी की शादी के लिए रखा रुपया भी लूट लिए-
गंगा देवी की पत्नी ने बताया है कि उनकी बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपया घर में रखा गया था। जिसे अभियुक्तों ने लूट लिए। शादी के सामन के साथ भी तोड़-फोड़ की गई। हालांकि एफआईआर इन बातों का जिक्र नहीं किया गया है। मामले की जांच चल रही है।