मोतिहारी
घोड़ासहन में महिला की संदिग्ध मौत, गले में फंदा लगा आत्महत्या की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2018 9:23:39 PM
मोतिहारी। घोड़ासहन। राजू सिंह।
घोड़ासहन थाना क्षेत्र में स्थानीय बाजार के एक घर से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। गले में फंदा लगा हुआ था। बताया गया है कि मृत महिला प्रकाश केशरी की पत्नी पूनम केशरी थीं।
घर वालों के अनुसार महिला कुछ माह से बीमार चल रही थी। जिसका दिल्ली में इलाज भी चल रहा था। इसी बीच रविवार की रात यह घटना घटी। वहीं पुलिस के अनुसार महिला के द्वारा गले में फंदा लगा आत्म हत्या करने के बात सामने आ रही है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।