मोतिहारी
पीपराकोठी में टाटा मैजिक व कार में टक्कर, गोविन्दापुर के दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2018 2:45:26 PM
मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
पीपराकोठी थाना क्षेत्र के राजमार्ग 28, जीवधारा पेट्रोल पंप के समीप मैजिक व कार की सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सोमवार को करीब आठ बजे के आसपास की है। घायलों को स्थानीय लोगों ने जीवधारा के पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों में तुरकौलिया थाना के गोविन्दापुर निवासी अनमोल कुमार व कृति श्रीवास्तव शामिल हैं।
बताया जाता है कि मैजिक संख्या बीआरओ 6 पीसी /0 395 तथा कार संख्या बीआरओ5 एए/ 5635 में हुई टक्कर में कार पर सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से जीवधारा के एक नर्सिंग होम में ईलाज के लिए भेजा गया है। जबकि में मैजिक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गय। घायल दोनों व्यक्ति तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गोबिंदापुर( पीपराकोठी प्रखंड) निवासी अनमोल कुमार एवं कृति श्रीवास्तव है। दोनों पूजा करने बैरिया देवी स्थान जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है।