मोतिहारी
पताही में तीन घर जलकर राख, बाइक सहित लाखों की संपत्ति जली, दो भैंसें भी झुलसकर मरीं
By Deshwani | Publish Date: 9/12/2018 8:27:26 PM
मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन।
पताही प्रखंड क्षेत्र की गोनाही पंचायत के गोनाही गांव में रविवार की आले सुबह आग लगने से 3 लोगों के घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी में करीब 3 लाख रुपयों मूल्य की संपत्ति की क्षति का आकलन लगाया जा रहा है। इस अगलगी में कीमती सामन के साथ दो भैंसें भी झुलसकर मर गई हैं।
पीड़ितों में शिव शंकर साह, विलास साह व सत्यनरायन साह शामिल हैं।अगलगी की घटना में पीड़ितों का बर्तन आभूषण चार साइकिलें, एक मोटरसाइकिल खाने की सामग्री, वस्त्र, नगद 30 हजार रुपयों सभी जलकर नष्ट हो गया है। जबकि दो भैंसें झुलसकर मर गई हैं।
ग्रामीणों की तत्परता से 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विनाशकारी आग पर काबू पाया जा सका । स्थानीय मुखिया हुस्न वानो के द्वारा पीड़ित परिवारों के बीच राहत कार्य चलाया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि पीड़ितों का क्षति का आकलन की जांच करा सरकारी मुआवजे दिया जाएगा।