मोतिहारी
युवक की हत्या कर लाश को लीची बगान में छुपाया, दो दिनों बाद मधुबन पुलिस को मिला शव
By Deshwani | Publish Date: 8/12/2018 8:41:00 PMप्रतीकात्मक तसवीर।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के मधुबन में एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या कर उसकी लाश को फूलवारी में छुपा दिया गया था। हत्या के दो दिनों बाद जब ग्रामीण महिलाओं ने लाश को देखकर शोर मचाया तब पुलिस को इस हत्या का पता चला। लाश की स्थिति को देखकर पुलिस ने अंशका जताई है कि युवक की हत्या दो दोनों पूर्व की गई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार मधुबन-चकिया पथ पर जगौलिया खरसाल के पास एक लीची के बागीचे में झाङियो में छुपा कर रखा गया एक शव को मधुबन पुलिस ने बरामद किया। एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत- विक्षत शव है । देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कहीं और करके साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बागीचे में छुपाया गया था। वहीं बताया जा रहा है कि लाश दो चार दिन पूर्व से ही वहां छुपाया गया है। चेहरे से मांस गायब था व कीड़े भी लग गए हैं ।मृतक के शरीर में टी शर्ट व जिंस था। वहीं उसका का पैंट खुला हुआ था।
जानकारी के शनिवार को दिन के करीब ग्यारह बजे घास काटने गयी महिलाओं ने झाङी में शव को देखकर शोर मचाया। देखते-देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया।