मोतिहारी
मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन : काजल
By Deshwani | Publish Date: 8/12/2018 7:28:59 PMमोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
सेविका सहायिका द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में पिछले चार दिनों से चल रहे आंदोलन शनिवार की भी जारी रहा। क्षेत्र के सभी सेविकाओं ने राज्य नेतृत्व के आह्वान पर पिछले पांच दिसंबर से आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्णतः बन्द कर आंदोलन पर है। इस दौरान सभी सेविका व सहायिका केंद्र को बंद कर सीडीपीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुमारी काजल ने की।
प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती काजल ने कहा कि सरकार की दोरंगी नीति के कारण आज तमाम सेविका बदहाली की जिंदगी गुजारने पर विवश हैं। जबकि राज्य व केंद्र सरकार के किसी भी फरमान को सभी सेविका अपना कर्तव्य मानकर किया करती है। वावजूद इनको बराबर को अनदेखी की जाती है। कहा कि अबकी बार हमारी चरणबद्धआंदोलन तबतक जारी रहेगा। जबतक सरकार हमारी मांगों को पूरी नहीं कर देती है। मौके पर सचिव मेनका कुमारी, सेविका नीतू सिंह, रेणु सिंह, विद्यान्ति पांडेय, किरण जायसवाल, पूनम देवी, नंदना देवी, अभिलाषा कुमारी, राखी कुमारी मुंशी, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी, गीता देवी, मालती देवी व गुड़िया देवी सहित कई सेविकाएं मौजूद थी।