मोतिहारी
छतौनी बाल सुधार गृह की जांच करने मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के आईजी मोतिहारी पहुंचे
By Deshwani | Publish Date: 5/12/2018 11:39:40 PMमोतिहारी। देशवाणी।
हाल ही के दिनों में अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में चर्चा में छतौनी बाल सुधार गृह की समीक्षा करने मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के आईजी सुनील कुमार बुधवार को माेतिहारी पहुंचे। आईजी श्री कुमार ने एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बिन्दुवार जांच के आदेश दिए। इस बाल सुधार केन्द्र पर 14 बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप लगाया गया था।
इस बीच एक बच्चे की मेडिकल जांच भी कराई गई। इसके पहले 10 बच्चों की जांच कराई जा चुकी है। शेष 3 बच्चे नेपाल के हैं। जो अब नेपाल चले गए हैं। यहां बता दे कि इस सुधार गृह के भी सीबीआई से जांच के आदेश दिए गए हैं।
बैठक में शामिल थे एसपी सहित अन्य पदाधिकारी-
आईजी सुनील कुमार के साथ बैठक में मोतिहारी एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा के अलावा सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी, छतौनी इंस्पेक्टर विजय यादव, रघुनाथपुर ओपी प्रभारी वीके सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।