ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 27/11/2018 7:34:12 PM
आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

रक्सौल अनुमंडल के सभागार मे प्रखण्ड स्तरीय एक दिवसीय आंगनबाडी सेविका प्रशिक्षण कार्यक्रम।

 रक्सौल। अनिल कुमार।
आशीष परियोजना डंकन अस्पताल रक्सौल के द्वारा रक्सौल प्रखंड सभागार में  एक दिवसीय आंगनबाड़ी सेविका प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रक्सौल प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को बुलाया गया था।
 
 
 
 इस कार्यक्रम का  उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविकाओं को मानव ब्यापार ,बंधुवा मजदूरी एवं इससे संबंधित जो भी सामाजिक अन्याय पूर्ण कार्य के बारे में जानकारी देना है।   उनको इस समस्या से अवगत कराना और उनकी रोकथाम के लिए अपने आस पास में सकारात्मक माहौल पैदा करना है। ताकि मानव व्यापार को काफी हद तक कम हो सके।
 
 
 
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुएस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले आशीष परियोजना के कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और उसके बाद समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जयमाला कुमारी ने सभी अथितियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब लोग एक ही परिवार के हैं।  हमसब आज अपने समाज के जो भी अन्यायपूर्ण कार्य है। उसके ऊपर चर्चा करने के लिए ही हम लोग यहां एकत्रित हुए है। इसलिए आज हम सब लोग एकचित होकर कार्यशाला को सफल बनाने की कोशिश करेंगे।
 
 
 
उसके बाद परियोजना पदाधिकारी समीर कुमार दिगल ने ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समिति का गठन करने के लिए उनसे आग्रह किया। इसके साथ ही उन्हें यह बताया गया कि ग्राम स्तरीय बल संरक्षण समिति में आप सब आंगनबाड़ी सेविकाओ का पद सचिव है। जो आपकी ज़िम्मेवारियों को बढ़ा देता है। उसके बाद उनके बीच प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के ऊपर चर्चा की गई।
 
 
 
 उन्हें बताया गया कि आप सभी सेविकाओं का इस समिति को बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान है। क्योंकि आप लोग धरातल पर काम करते है। आप अपने गाँव एवं परिवेश से अच्छी तरह वाकिफ है। इसके साथ ही आप यह भी जानते है कि आपके गांव में मानव व्यापार और बाल श्रम से संबंधित समस्या किस किस घर एवं बच्चों में है। तकि हम आपके सहयोग से उन्हे पहचान कर उन्हे उस खतरे से निकाल सके। साथ ही आप अपने क्षेत्र के बच्चे के लिए जन्म प्रमाणपत्र और जो भी सरकारी योजनाएं हैं उन योजनाओं का लाभ उन्हें दिला सकें।
 

 सभी प्रतिभागियों ने वादा किया कि वे सभी अपने क्षेत्र में बाल संरक्षण समिति जरूर बनाएंगे।उपस्थित प्रतिभागियों में समेकित बाल विकास परियोजना से प्रभु यादव, परियोजना स्टाफ से मधु सिंह, प्रणय सोमित्त मोहन्ती, दिलीप कुमार चौरसिया, प्रमोद राम, असुनता, संदीप एवं आंगनबाड़ी सेविका से साबित देवी, मंजू कुमारी, चांदनी कुमारी, विन्म कुमारी, अंतिम कुमारी, सीमा देवी एवं रिंकी देवी सहित लगभग 150 आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थी।                                                        
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS