ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
सुगौली से जुदा होने पर पूर्व थानेदार पर लोगों ने फूलों की वर्षां कर दी विदाई, इतना प्यार देख नये थानाध्यक्ष हुए अभिभूत
By Deshwani | Publish Date: 24/11/2018 10:40:57 PM
सुगौली से जुदा होने पर पूर्व थानेदार पर लोगों ने फूलों की वर्षां कर दी विदाई, इतना प्यार देख नये थानाध्यक्ष हुए अभिभूत

सुगौली के पूर्व थानाध्यक्ष सुनील कुमार के बिदाई समारोह में शामिल अधिकारी और अन्य। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा। देशवाणी।

बिगड़े हालात में मिली सुगौली की कमान को आप सब के परस्पर सहयोग व प्यार से सबको एक सूत्र में बांधने का काम किया। आपसबों के साथ इन पच्चीस महीनों का साथ रहा। आगे भी आप सभी अपने इस रिश्ते को अटूट बनाएं रखेंगे। उक्त बातें शनिवार को थाना परिसर में अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कही। वे इस मौके पर लोगों का उनके प्रति अपार स्नेह को महसूस कर काफी भावुक हो गए थे। लोगों को संबोधित करने के दौरान उनकी आंखे भर आईं।

 

 

 उन्होंने कहा कि मेरा यहीं अंदाज जमाने को खलता है, कि चिराग हवा के खिलाफ क्यों जलता है। विदाई समारोह में शामिल सैकड़ों लोगों की आंखें बरबस भर आयी। जब बोलते बोलते उनकी खुद की आंखे भर गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष गोदावरी देवी ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जिला शांति समिति के पदाधिकारी नुरुलहोदा कुरैशी ने कहा कि उस बिगड़े हालात को यूं काबू में कर लेना वाकई आपकी सहनशीलता को दर्शाता है। कहा कि वे सभी उनके एहशानमंद है कि आपने इतने दिनों में अपनी एक अटूट छाप छोड़ दी है। 


वहीं नये थानाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रसाद ने कहा कि वे सुगौली के लोगों के इस प्रेम और अधिकारियों के प्रति इतना प्यार को देख वाकई वे अभिभूत हैं। वे हमेशा आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत करेंगे। थाना से विदाई समारोह के बाद उमड़ी भीड़ उनके पीछे पीछे मुख्य बाजार होते हुए दीनदयाल चौक तक पहुंची। जहां रास्ते मे छतों पर से महिलाएं व बच्चों ने उनके ऊपर फूल बरसाएं। फिर छपवा में भी बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उन्हें विदाई दी।

 मौके पर मुख्य रूप से आरक्षी निरीक्षक संजय कुमार सुमन, दरोगा ज्वाला कुमार सिंह, भाजपा नेता विकाश शर्मा, नगर मुख्य पार्षद श्याम शर्मा, राजकुमार, म.तालिब, मंजू देवी, म.नेशार, म.साबिर, म.हारून व प्रमुख पति ध्रुव प्रसाद,मुखिया संघ अध्यक्ष अंगद चौरसिया, म.अशफाक,अवधेश प्रसाद, राजेश्वर ठाकुर,ब्यवसायी संघ अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अंकुर चौधरी,शेषनाथ सर्राफ,राजन वर्णवाल,रत्नेश कुमार,अशोक झा,मनोज मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS