सीएम के अभियान से प्रेरित हो यादवपुर मंदिर में हुआ आदर्श विवाह, लोगों ने दिए वर-वधू को उपहार व आशीर्वाद
मोतिहारी/हरसिद्धि। आशा कुमारी।
हरसिद्धि प्रखण्ड क्षेत्र की यादवपुर पंचायत के माई स्थान परिसर में शुक्रवार को एक युवक व युवती ने सीएम नीतीश कुमार के अभियान से प्रेरित होकर बिना दहेज की आदर्श शादी रचाई। सैकड़ों ग्रामीण पुरुष व महिलाएं इस आदर्श विवाह के गवाह बने।
वर पहाड़पुर के बलुआ मिश्र टोला निवासी परमा पासवान के पुत्र लक्षमण पासवान व वधू मोतिहारी के सिसवा निवासी कैलाश पासवान की पुत्री रिंकू कुमारी है । यह विवाह मां दुर्गा पूजा समिति, यादवपुर के अध्यक्ष शिवपूजन साह केशरी, सचिव अजय कुमार, अरुण कुमार वर्मा, कौशलेश कुमार, आलोक कुमार सिंह व रामदेनी साह केशरी के सौजन्य से पूरा हुआ।
इस कमिटी ने अब तक छठा आदर्श विवाह करने का काम किया है। इस कमिटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष बिना दहेज का विवाह कराने के लिए संकल्पित है। इस रमणिक जगह पर पहले इस तरह का पांच विवाहों का आयोजन हो चुका है। अध्यक्ष श्री साह ने बताया दोनों परिवार की रजामंदी से बिना दहेज के यह विवाह इस सार्वजनिक जगह पर कराया गया। कन्यादान का रस्म यादवपुर निवासी रामायण साह केसरी व उनकी पत्नी देवकी देवी ने पूरा किया। दूल्हा-दुल्हन को उपस्थित ग्रामीणों ने उपहार के तौर पर वस्त्र ,आभूषण, पेटी, दूल्हा दुल्हन के जोड़े दिये। इस आदर्श विवाह में कई लोगों ने मदद की। जिसमें नथुनी साह कपड़ा दुकान, शम्भु प्रसाद, वीरेंद्र पांडे, सुरेन्द्र पांडे शामिल थे।
इस मौके पर शुभ नारायण प्रसाद, वासुदेव पांडेय, रमेश सिंह कुशवाहा, अखलेश कुमार कुशवाहा, प्रदीप कुमार कुशवाहा, मनोज पांडेय, सरोज ठाकुर, रामदेनी साह, अरुण श्रीवास्तव, बीरेन्द्र पांडेय व राजू ठाकुर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।