मोतिहारी
महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यहार के विरोध में विधायक का पुतला दहन
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2018 11:09:54 PMरक्सौल में विधायक सोमनाथ भारती का पुतला दहन। फोटो- देशवाणी।
रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी।
शहर की महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के द्वारा एक महिला पत्रकार के साथ किये गये दुर्व्यवहार को लेकर पोस्ट ऑफिस चौक पर विधायक सोमनाथ भारती का पुतला दहन किया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की भाजपा की जिलाध्यक्ष पूर्णिमा भारती के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि सोमनाथ भारती के द्वारा केवल एक पत्रकार ही नहीं पूरे महिला समाज के खिलाफ टिप्पणी की गयी है। जिसका वे सभी महिलाएं पुरजोर विरोध करती हैं। कड़ी भर्त्सना करते हुए महिलाओं ने सोमनाथ भारती की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के साथ-साथ कठोर कार्रवाई की मांग की। मौके पर सुशिला देवी, सुदामा देवी, पवन तिवारी, अनिता देवी, सविता देवी, हसीना खातून, मीना देवी, मुनी देवी व गुलशन देवी सहित कई मौजूद थी।