ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
फ्रेंडस ऑफ आंनद पार्टी कार्यकर्ता मनोज सिंह असामयिक निधन पर शोक
By Deshwani | Publish Date: 18/11/2018 7:47:59 PM
फ्रेंडस ऑफ आंनद पार्टी कार्यकर्ता मनोज सिंह असामयिक निधन पर शोक

मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।


पूर्व सांसद आनंद मोहन व लवली आनंद की पार्टी फ्रेंडस ऑफ आंनद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं पार्टी के सिपाही मनोज सिंह के असमायिक निधन पर प्रखंड में शोक की लहर है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बच्चा आलम की अध्यक्षता में रविवार को स्थानीय महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरैया कोठी के प्रागंण में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।

 

उक्त शोकसभा में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रखंड अध्यक्ष बच्चा आलम ने सर्वप्रथम स्व. मनोज सिंह के तैलय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। फिर 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति व सदगति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि स्व. मनोज कुमार की हृदय गाति रूक जाने की वजह उनका निधन हो गया।

 

उनके आसामयिक निधन की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने बताया कि वह पार्टी के साक्रिय कार्यकर्ता के साथ-साथ  फ्रेंडस ऑफ आनंद एक समर्पित सिपाही थें। ऐसे सच्चे सिपाही की भरपाई नहीं हो सकती। मनोज सिंह ने अपने जीवन काल में जनता के सुख-दुःख में सदैव तत्पर रहकर समाज की सेवा की। जिसके कारण जनता ने उन्हें पंचायत समिति के रूप में निर्वाचित किया। वह 10 वर्षों तक  पंचायत समिति के रूप में जनता का प्रतिनिधित्त्व किया। मौके पर अजय कुमार सिंह, पप्पू सिंह, विनोद सिंह, दारा सिंह, चितरंजन यादव, प्रेम केशरी व धर्मेन्द्र सिंह सहीत दर्जनों  फ्रेंडस ऑफ आनंद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS