मोतिहारी
बिना टिकट यात्रा के साथ गंदगी फैलाने व बीड़ी पीने पर भी पकड़े जाएंगे, रक्सौल आरपीएफ ने 9 को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2018 8:29:43 PMरक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी।
रेल में यात्रा करते समय सतर्क रहें। बिना टिकट यात्रा करने पर ही दंडित होंगे, ऐसा नहीं है। अब स्टेशन परिसर में गंदगी करने पर भी पकड़े जाएंगे। ऐसा ही अभियान आजकल रक्सौल आरपीएफ चला रहा है।
आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर शुक्रवार को रक्सौल स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व मे चलाए गए इस अभियान मे नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि हावड़ा से रक्सौल पहुंची मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर एक अवैध वेंडर व एक भिखारी को गिरफ्तार किया है।
वहीं रामगढवा स्टेशन पर छापेमारी कर दो अवैध वेंडर को पकड़ा गया है। इधर रक्सौल स्टेशन पर गंदगी फैलाने के आरोप मे दो व दो लोगों को ध्रूमपान करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया। गंदगी फैलाने व ध्रूमपान करने के आरोप मे गिरफ्तार लोगों से जुर्माना वसूलकर छोड दिया गया। शेष लोगों को रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रेल न्यायालय बेतिया भेज दिया गया। इंस्पेक्टर श्री कुमार ने बताया कि इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान मे सब इंस्पेक्टर ओपी ठाकुर, कांस्टेबल रितेश प्रसाद वर्मा, राम प्रसाद पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार यादव आदि शामिल थे।