ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
पूर्व सांसद लवली आनंद ने किया क्षेत्र भ्रमण, बताई छठ की महिमा, की राजनीति की बातें भी
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2018 8:26:32 PM
पूर्व सांसद लवली आनंद ने किया क्षेत्र भ्रमण, बताई छठ की महिमा, की राजनीति की बातें भी

मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
 
पूर्व सांसद लवली आनंद ने छठ पूजा के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण किया। वहीं छठ घाटों पर जाकर पूजा अर्चना भी की व छठ व्रतियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने गरीब व असहाय व्यक्तियों के बीच कम्बल का वितरण किया।
 
 
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उन्होंने आम जनता से कहा कि केन्द्र और बिहार की सरकारें जन कल्याणकारी मुद्दों पर पुरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी और शिवहर जिला पुरी तरह सुखाड़ की चपेट में है। धान के पौधों में दानें नहीं हैं। जिसके कारण किसानों को भुखमरी की चिन्ता सत्ता रही है। फिर भी सूबे की सरकार इन जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने से कतरा रही है। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है पर डबल इंजन की यह सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने में लगी है।
 
 
इस अवसर पर दारा सिंह, चितरंजन यादव, धीरेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल सिंह, शम्भू सिंह, पप्पू सिंह, सहदेव साह, सीताराम पासवान, रामबाबू सिंह, बच्चा आलम, आशुतोष कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, राम विनय सिंह व चंद्रभूषण सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।  
 
       
 इसके पूर्व जगह-जगह आयोजित समारोह में श्रीमती आनंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व ही नहीं है अपितु समझने वालों के लिए एक संदेश भी है। दुनिया जहां उगते सूरज को प्रणाम करती है। हम बिहारी पहले डूबते सूरज के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं फिर उगते सूर्य का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के खतरे को दुनिया तब समझी जब ओजोन की छतरी में छेद हो गया। लेकिन हम बिहार के लोग सदियों पहले से जल प्रदूषण के भावी खतरे को भापकर नदियों, पोखरों, तालाबों, बावरियों की साफ-सफाई को त्योहारों का रूप दे दिया। क्योंकि हम वाकिफ हैं कि जल ही जीवन है।
 

बाद में श्रीमती आनंद पूर्व सांसद आनंद मोहन जी के बुजुर्ग कार्यकर्ता और समाजसेवी राजनारायण बाबू के आकस्मिक निधन पर अहरौलिया पहुंच मातमपूर्सी की। वहीं अनिल कुमार सिंह घुघुआ के पिता रामलोचन बाबू तथा पदुमकेर निवासी  रामबालक सिंह के फौजी बेटे राकेश सिंह की मौत पर परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS