ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हर्षोल्लास के साथ महान आस्था का पर्व छठ संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2018 7:29:20 PM
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हर्षोल्लास के साथ महान आस्था का पर्व छठ संपन्न

मोतिहारी। माला सिन्हा।
 
 क्षेत्र में सूर्यो उपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान महा पर्व छठ बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. मंगलवार को शरह के बेलिसराय, मोतीझील, वृक्षे स्थान, रोइंग क्लब, एमएस कॉलेज, बेलबनवा, बरियारपुर, रघुनाथपुर, एकौना, चांदमारी व गायत्रीनगर सहित पीपराकोठी के मतवाली मन, पीपराकोठी, बेलवतिया, पंडितपुर, मधुछपरा, बलथरवा, बरकुरवा, सूर्यपुर, झखरा आदि छठ घाटों पर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पंडाल, तोरण द्वार, विद्युत सजावट किया गया। जहां व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं संध्या में अपने-अपने घरों में कोशिया भरा तथा अहले सुबह छठ घाटों पर कोसिया भरा। जबकि बुधवार को प्रातः अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा करने के साथ सभी व्रतियों ने पारण कर ब्रत को संपन्न किया।
 
 
घाटों पर समाज के सभी वर्ग के लोग बच्चे से लेकर वृद्ध तक व संतरी से लेकर मंत्री तक सभी नये नये परिधानों में नजर आए। माता की आस्था में लीन सभी नंगे पैर सर पर दाउरा के साथ नजर आये। इस दौरान सभी घाटों पर पुलिस बल के साथ दण्डाधिकारी की तैनाती की गई थी। वही बच्चों ने जमकर आतिशबाजियां की। सभी घाटों के दूधिया रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमग हो गया और घाटों पर बज रहे छठ के पारंपरिक छठ गीत के धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। कई घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। बृक्षेस्थान घाट पर युवाओं में काफी जोश देखा गया। इस घाट के निकट देर रात युवाओं को गुदरी बाजार चौक पर रतजगा करते देखा गया।
 
 
 
चिरैया प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण सम्पन्न
 

मोतिहारी। चिरैया से अर्चना रंजन।
 
  उदयीमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ हीं चार दिवसीय छठ महापर्व का शांतिपूर्ण माहौल में समापन हो गया। लोक आस्था का यह महापर्व छठ व्रतियों ने श्रद्धापूर्वक व भक्तिभाव से मनाया।  पूरे प्रखंड में लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण माहौल मनाया गया। बतादें की 36 घंटे का निर्जला व्रत छठ व्रतियों के द्वारा रखा गया था। जिसका समापन बुधवार की सुबह उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ हीं महापर्व का समापन हो गया।
 
 
इससे पहले महापर्व का शुभारंभ नहाए खाए के साथ शुरू हुआ था। दूसरे दिन खरना का प्रसाद शाम को चढ़ाया गया। उसके बाद निर्जला उपवास के साथ हीं 36 घंटे का महापर्व मनाया गया। छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं ने छठ का महापर्व अपने-अपने नजदीकी घाटों सहित अपने घरों पर बनाए गए कृतिम घाट पर भी मनाया गया। इस महापर्व को शांतिपूर्वक निपटाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे। प्रखंड के सभी घाटों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी। वहीं चिरैया के प्रभारी बीडीओ आशुतोष आनंद,  सीओ सचिंद्र कुमार, बीईओ सत्येंद्र नारायण सिंह, सीडीपीओ रेखा कुमारी सहित कई पदाधिकारी छठ घाटों पर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त थे। वहीं चिरैया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार व शिकारगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र महतों अपने-अपने थानाक्षेत्र के छठ घाटों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते  दिखे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS