मोतिहारी
मोतिहारी के कुंवरपुर में शिलान्यास कर जिप उपाध्यक्ष कमलेश्वर ने कहा- सभी लोगों के सहयोग से बनेगा भव्य मंदिर
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2018 7:21:33 PMमोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
पीपराकोठी के कुंवरपुर गांव छठ घाट पर देवी मंदिर का शिलान्यास बुधवार को जिप उपाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण हो जाने से यहां की रौनकता में चार चांद लगेगी। कहा कि वैसे यहा पूर्व में देवी स्थान है उसके साथ अन्य देवी देवताओं की मंदिर को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए समाज के सभी लोगों का सहयोग से इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने मंदिर के विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंदिर में सकारात्मक उर्जा का भंडार होता है। यह ऊर्जा व्यक्ति के मन को अपार शांति देती है। यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक है। आप चाहे ईश्वर की सत्ता पर विश्वास करते हो या नहीं, पर इसमे प्रवेश करने पर आपको अपार शांति प्राप्त होती है। मंदिर में लगी ईश्वर की प्रतिमा के दर्शन करना और उनसे अपने मन की बात कहने से दिल हल्का हो जाता है। राजमार्ग 28 के बगल में अवस्थित इस गांव में भव्य मंदिर के निर्माण कराये जाने से ग्रामीणों में काफी हर्ष है। मौके पर रणवीर सिंह, सुन्दरदेव सिंह, गामा सिंह, वकील सिंह, प्रभुनाथ सिंह, गया प्रसाद सिंह, आलोक रंजन सिंह, बैजू प्रसाद साह, राजू कुमार, व लक्षण राम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।