ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
काल के क्रूर चक्र ने दीपावली के दिन ही छीन लिया मोतिहारी के होनहार बेटे को, मातम, बच्चों को चेताने की जरूरत
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2018 5:49:06 PM
काल के क्रूर चक्र ने दीपावली के दिन ही छीन लिया मोतिहारी के होनहार बेटे को, मातम, बच्चों को चेताने की जरूरत

 मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
 
हमारे बच्चे कितने भी इंटेलीजेंट हों। होनहार हो। सेल्फ कंफिडेंट हो। देश-दुनिया में अकेले सफर करने व रहने के काबिल हो गए हों। लिहाजा मैचुरिटी तो उम्र के बढ़ने के साथ ही आ पाएगी। ऐसे में हमारी जिम्मेवारी है कि हम हमारी नई पीढ़ी को समय-समय पर दुनियावी बातों से अवगत कराते रहें। क्योंकि जोश व जनून में नई पीढ़ी को खतरों का भान नहीं होता। जरूरत है बड़े बुजुर्ग को उनसे संवाद कायम करने की। यह कहकर कि जेरेशन गैप है। तो बेशक, हम अपने दायित्वों से भाग रहे हैं।
 
 
 
शहर के एक होनहार बेटे के साथ कुछ ऐसे ही हुई अनहोनी के बाद इन बातों पर मंथन करना जरूरी प्रतीत हो रहा है। इस अनहोनी के बाद तो हमारी आंखें खुलनी ही चाहिए। एक ऐसी दुर्घटना जो पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। घटना शहर के बेलबनवा मुहल्ला निवासी डीटीओ पटना कार्यालयकर्मी अजीत शर्मा के यहां घटी है। जहां इस बार की दीपावली की रौशनी की जगह दुखों की काली साया पसर गई। इनके बड़े पुत्र यज्ञ कश्यप की मौत की असहनीय खबर दीपावली के दिन मिली थी। इस खबर से पूरे मुहल्ले में मातम फैल गया।
 
 
 
यज्ञ कश्यप के चाचा मृत्युंजय कुमार मिश्र होली विजन पब्लिक स्कूल, बेलबनवा के निदेशक हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि उनका भतीजा यज्ञ कश्यप दीपावली के दिन अपने दोस्त पटना निवासी पीके चतुर्वेदी के साथ पांडिचेरी के पाराडाइज बीच पर गए थे। नहाने के क्रम में वे डूब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चों को हमें बताना चाहिए कि तैरना नहीं आए तो समुन्द्र के किनारे पानी से दूरी बनाए रखना चाहिए। उसमें नहाना नहीं चाहिए। पहाड़ या घाटी पर जाने पर सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि हमारे बच्चे जाशीले होते हैं। पैशन में उन्हें खतरों का भान नहीं हो पाता।
 
 
 
डीटीओ कार्यालयकर्मी अजीत शर्मा व अनिता शर्मा के पुत्र थे यज्ञ कश्यप। पिता अजीत शर्मा बेलबनवा के निवासी हैं। वे पटना के डीटीओ कार्यालय कर्मी हैं। श्री शर्मा के दो पुत्रों में यज्ञ बड़े पुत्र थे। श्रीमती अनिता शर्मा व अजीत शर्मा ने बड़े नाजों से अपने पुत्र यज्ञ का पालन पोषण किया। यज्ञ ने 10 वीं व 12 वीं की पढ़ाई संत माइकल पटना से की थी। यज्ञ पढ़ाई में हमेशा ही अव्वल रहे। फिलवक्त यज्ञ बंगलोर में रहकर दयानंद सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। दीपावली के दिन छुट्टी थी। वे अपने क्लासमेट बिहार के पटना निवासी पीके चतुर्वेदी के साथ पांडिचेरी के पैराडाइज बीच पर घुमने गए थे। इस बीच समुन्दर में नहाने के क्रम में डूब गये। उनका शव तीन तीनों बाद मोतिहारी पहुंचा था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS