ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
रक्सौल में मना भैया दूज व हुई गोबर्धन पूजा, बहनाें ने की भाई की दीर्घायू होने की कामना
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2018 10:00:00 PM
रक्सौल में मना भैया दूज व हुई गोबर्धन पूजा, बहनाें ने की भाई की दीर्घायू होने की कामना

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी।
 
प्रखण्ड के रक्सौल में भाई और बहनों के प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भैया दूज व गोबर्धन पूजा के अवसर पर बहनों में गोबर्धन भगवान की पूजा पर अपने भाईयों के दीर्घायू होने की कामना की। सुबह से ही जगह-जगह रंग विरंगे परिधानों में सुसज्जित होकर बड़ी-बूढ़ी महिलाओं सहित बच्चियां एकत्रित होकर गाय के गोबर से निर्मित गोबर्धन की प्रतिमा की पूजा की। अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।  सभी बहनें अपने भाईयों को पहले शाप देती है। फिर रेंगनी के काट को अपनी जिह्वा में चुभोकर प्रयाश्चिय करते हुए उनके दीर्घायू होने की कामना की।
 
 
 
 गोबर्धन पूजा के बाद से सभी प्रकार के मांगलिक कार्य प्रारम्भ हो जाता है। जगह-जगह पर एकत्रित महिलाओं व बहनों के द्वारा देव को उठने के लिए उठहू ए देव उठहू सुतल भइल छव मास जैसे मधुर गीत गाकर आग्रह किया गया। पूजा के बाद बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर मजबूत व दीर्घायू होने के लिए बजरी खिलाकर आशीर्वाद दिया। मौके पर रूबी गुप्ता, शोभा साह, लक्ष्मी गुप्ता, नीलम गुप्ता, ऐश्वर्या, अंकिता राज, ट्विंकल, गुनगुन कुमारी व राधे कुमारी आदि मौजूद थी।        
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS