मोतिहारी
बाइक चोरी में छतौनी के बरियारपुर निवासी पकड़ाया
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2018 11:00:00 PM मोतिहारी।
नगर पुलिस ने शुक्रवार को एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि बाइक चोर की निशानदेही पर इसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी रवीन्द्र ठाकुर उर्फ टाइगर है।
पुलिस का कहना है कि एक दिन पहले जेल गेट पर बाइक चाेरी के आरोप में छोटा बरियारपुर का धनई सहनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ इसका सहयोगी रवीन्द्र फरार हो गया था। धनई सहनी ने पूछताछ में रवीन्द्र का नाम बतलाया। जिसकी निशानदेही पर आज रवीन्द्र को पकड़ा गया है।