मोतिहारी
पकड़ीदयाल-ढाका पथ में ट्रैक्टर का चक्का बर्स्ट करने से साइकिल सवार दो घायल, एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2018 10:00:00 PMमोतिहारी। देशवाणी।
पूर्वी चम्पारण के पकड़ीदयाल चौक से ढाका पथ पर डीहपकड़ी मोड़ के पास सीमेंट लदे ट्रैक्टर टेलर का चक्का बर्स्ट कर गया। जिससे पचास फीट दूर दो साइकिल सवार राहगीर बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायलों में एक चुमन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया। जबकि ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। दुर्घटना में मृतक की पहचान परसा निवासी महेंद्र ठाकुर के दूसरे पुत्र चुमन ठाकुर के रूप में की गई। वहीं दूसरा घायल परसा का मोहम्मद वसीर है, जिसका इलाज मोतिहारी में चल रहा है।
चुमन ठाकुर के पिता महेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह छठ के अवसर पर असम से घर आया था। घर से डीहपकड़ी होकर पकड़ीदयाल बाजार साइकिल से जा रहा था। जहां डीहपकड़ी मोड़ से 50 फीट दूरी पर ही था कि सामने ढाका रोड पर जा रहे ट्रैक्टर का चक्का फट गया।