मोतिहारी
बेहतर कार्य करने वाले तुरकौलिया के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 6/11/2018 11:00:00 PMतुरकौलिया के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र को मोमेंटो देकर सम्मानित करते भाजपा नेतागण
मोतिहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी
बेहतर कार्य करने वाले तुरकौलिया के पदाधिकारियों को भाजपा के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान तुरकौलिया के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, रघुनाथपुर ओपी प्रभारी बीरेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ राजेश भूषण व सीओ संतोष कुमार सुमन सम्मानित किए गए।
भाजपा के हरसिद्धि विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध साहनी के नेतृत्व में सम्मानित करने का कार्य किया गया। श्री साहनी ने बताया कि केंद्रीय कृषि व कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह के सौजन्य से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि अच्छे व बेहतर कार्य करने के लिए इन पदाधिकारियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाने का काम किया गया। मौके पर भाजपा के मंडल प्रभारी दीपक कुमार शर्मा, तुरकौलिया उतरी मंडल के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद साह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लालबाबू शर्मा सहित अन्य थे।