ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
सरदार पटेल की जयंती पर रक्सौल में रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए सैकड़ो लोग
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2018 9:33:13 PM
सरदार पटेल की जयंती पर रक्सौल में रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए सैकड़ो लोग

सीमा जागरण मंच व एसएसबी के द्वारा रन फ़ॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फोटो- देशवाणी।

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी।

देश की  एकता व अखंडता के सूत्रधार सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीमा जागरण मंच द्वारा रन फ़ॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत गुप्त, लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अंडर सेक्रेटरी सौरभ कुमार, एसएसबी के सीओ यूएस कोरंगा व एसएसबी के इंसपेक्टर अविनाश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखा कर की।
 
 
इस मौके पर उन्होंने आह्वान किया कि सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने व उनके मार्ग पर चल कर उनके अधूरे सपनो को पूरा करने की जरूरत है। इस रन फ़ॉर यूनिटी का नेतृत्व सीमा जागरण मंच के स्टेट कोर्डिनेटर महेश अग्रवाल कर रहे थे। एकता व अखंडता के साथ सजग भारत की अवधारणा लिए निकली बाइक रैली करीब 17 किलो मीटर की दूरी तय करते हुए आदापुर से  सिकटा बॉर्डर तक के सीमाई ग्रामीण क्षेत्रो में पहुची। वहां जागरूकता सन्देश दिया।इस मौके पर जगह जगह एसएसएसबी कैम्प व ग्रामीणों द्वारा स्वागत हुआ।
 
 
इस दौरान नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। सभा को सम्बोधित करते हुए मंच के स्टेट कोर्डिनेटर महेश अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षित सीमा से ही मजबूत देश का निर्माण सम्भव है।बॉर्डर पर तार बाड़ नही लगा है। ऐसे में एसएसबी सीमा की रक्षा में मुस्तैद है। इसमें सीमाई नागरिकों को भी दायित्व समझना होगा। देश की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि देश के साथ पड़ोस से भी मजबूत रिश्ते की जरूरत है। भारत नेपाल की खुली सीमा पर तीसरे मुल्क की नजर है। वे नेपाल को अफगानिस्तान बनाना चाहते हैं। जो भारत के हित मे नहीे हो सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए हमेेें प्रण लेनी होगी। सक्रियता बढ़ानी होगी। तभी हमारा देश मजबूत होगा।
 
 
 
इस रैली में सीमा जागरण मंच व एबीवीपी के कार्यकर्ता समेत प्रबुद्धजन मौजूद थे। बता दे कि यह मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है। जिसका स्पष्ट उद्देश्य भारत की एकता-अखंडता को मजबूत करने के साथ भारत नेपाल की सीमा को सुरक्षित बनाने व दोनो देशो की मैत्री की मजबूती देने की है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि एकता में बल है। देश एक रहे। अखंड रहे। सीमा सुरक्षित रहे। दोनों देशो के सम्बंध और मैत्री मजबूत रहे। इसको लेकर बॉर्डर पर पहली बार रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगन भेदी नारे गूंजते रहे। सभी के हाथों में तिरँगा था।बुधवार को प्रातः साढ़े सात बजे मुख्य पथ स्थित श्रीमान श्री मति चौक से यह यात्रा प्रारंभ हुई। और आदापुर व रक्सौल बॉर्डर पर अनवरत यात्रा कर सीमा क्षेत्र के गावँ में पहुची।जहाँ देश के लिए एकजुट व सतर्क रहने का संदेश दिया जाएगा। तिरंगा ध्वज के साथ इस  यात्रा में सैकड़ो बाइक शामिल थे।दावा किया गया कि यह बॉर्डर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम था।जो बॉर्डर के सभी गावँ तक पहुच कर राष्ट्रीय एकता अखंडता व बंधुत्व का अलख जगा गई।
 
 
 
 रन फ़ॉर यूनिटी में में विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह,पन्नालाल प्रसाद, विशम्भर प्रसाद गुप्ता, अरविंद सिंह, लाल बाबू सिंह, उमेश सिकरिया, नितेश सिंह, राहुल कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, अमित उपाघ्याय, अंकित कुमार व सूरज कुमार आदि उपस्थित थे। मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ सुरेश बाबा लैंड पोर्ट ऑथोरिटी के सहायक प्रबन्धक विशाल कुमार,एसएसबी इंस्पेक्टर सुरेंद्र नेगी, सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह व जवानों सहित भाजपा नेता शिव पूजन प्रसाद,भैरव प्रसाद,ओम ठाकुर, भाजपा के किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, नारायण प्रसाद, पूर्णिमा भारती, पूर्व प्रमुख सन्तोष कुमार उर्फ पप्पू, नीतेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, विकास कुमार शर्मा, विनोद सिंह, शिक्षक राजेश गुप्ता, अंकेश्वर सर्राफ, विक्रम पासवान, संजय यादव व प्रभु प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।


image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS