बिहार
मोतिहारी के मधुबन में विवाहिता की चाकू मारकर हत्या, पति, भैसुर व ससुर गिरफ्तार, देवर फरार
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2018 11:44:47 PMमोतिहारी।देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के मधुबन स्थित गांधी नगर चौक पर पुलिस ने विवाहिता सविता देवी 22 वर्ष की लाश को उसके ससुराल से कब्जे में लिया है। उसकी हत्या चाकू गोदकर कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक सविता के ससुराल से उसके पति भीम चौधरी, ससुर राजकुमार चौधरी व भैसुर सुबोध चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या का मुख्य आरोपी देवर फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सविता का मायका लाही बजार मेहसी है। पिछले साल उसकी शादी मधुबन में राजकुमार चौधरी के बेटे भीम चौधरी से हुई थी। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद ही उसके ससुराल के लोग एक लाख रुपया और भैंस देने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।