ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
न्यायालय में भी जज की नियुक्ति में आरक्षण लागू हो :सीतामढ़ी ससंद
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2018 11:00:00 PM
न्यायालय में भी जज की नियुक्ति में आरक्षण लागू हो :सीतामढ़ी ससंद

मोतिहारी के तेतरिया में रालोसपा नेता सीतामढ़ी सासंद रामकुमार शर्मा। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। तेतरिया। अशोक कुमार। देशवाणी।

रालोसपा के राष्ट्रीय ससंदीय बोर्ड के अध्यक्ष व सीतामढ़ी सासंद रामकुमार शर्मा ने कहा कि न्याय पालिका मे भी जज की नियुक्ति में दलित, पिछड़ो,अतिपिछड़ा व गरीब को भी आरक्षण मिलना चाहिए। वैसे समुदाय को नियुक्ति नहीं किये जाने से न्याय देने भी भेदभाव किया जाता है।
 
 
सांसद श्री शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट मे जज की नियुक्ति मे आरक्षण देने के लिए रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने हल्हा बोल, दरवाजा खोला पूरे बिहार में  रैली कर रहे है। वे रविवार को राजेपुर कदम चौक पर रालोसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। वे 4 नम्बर को मुजफ्फरपुर में आयोजित हल्ला बोल, दरवाज खोल रैली में भारी संख्या में भाग लेने की अपील करने आए थे। 

 
 
ससंद ने कहा कि जब तक देश का किसान मजबूत नहीं होगा तब तक देश मजबूत नहीं होगा। इसलिए किसानों को मजबूत करना जरूरी है। केंद्र सरकार से समान शिक्षा कानून लागू करने की अपील की। मुजफ्फरपुर के एलएस काॅलेज मे 4 नवंबर को होने वाले हल्हा बोल, दरवाजा खोल रैली में अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने का आहवान किया। 

 
 
लोकसभा चुनाव में एनडीए के सीट बटवारा में रालोसपा को दो सीट देने के बारे में पूछने पर कहा कि समानजनक सीट नहीं मिली तो उसका  आगे का फैसला उपेन्द्र कुशवाहा करेंगे। प्रदेश किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा ने पूवी चंपारण जिला को सुखागस्त धोषित करने की मांग राज्य सरकार से की। अध्यक्षता विक्रम कुशवाहा व संचालन जिला सचिव डा.संजय कुशवाहा ने किया। मौके पर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष कामेशवर कुशवाहा, दलित महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी मुकूल राम, सरिता देवी, शंकर कुशवाहा, छबेला सिंह, रामबाबू ठाकुर व हरेन्द्र कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS