ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
रक्सौल में बिना जांच गरीबों का नाम अयोग्य बताकर राशन कार्ड से हटाया गया, विरोध में प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2018 7:29:06 PM
रक्सौल में बिना जांच गरीबों का नाम अयोग्य बताकर राशन कार्ड से हटाया गया, विरोध में प्रदर्शन

-राशन से नाम हटाये जाने के विरोध में प्रदर्शन करते लाभुक। फोटो- देशवाणी।

 
रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी।

रक्सौल अनुमंडल कार्यालय परिसर में रामगढ़वा प्रखंड की श्रीनगर पंचायत के मिश्ररौलिया गांव के दर्जनों महिलाओ और पुरुषों ने प्रदर्शन किया। ये राशन कार्ड से लाभुकों के नाम हटाए जाने का विरोध कर रहे थे। इनका कहना था कि इनका नाम बिना जांच किए ही यह कहकर हटा दिया गया कि वे लोग राशन लेने के अयोग्य हैं।
 
 
प्रदर्शन कर रहे  प्रभावती देवी, रामाकांत प्रसाद, शैल्य देवी, लालसा देवी,चिंता देवी, मानको देवी, अवधकली देवी, उषा देवी, बबिता देवी, चुन्नी देवी,सबिता देवी मगरु राम व रामधारी प्रसाद,  सहित अन्य लाभुकों ने बताया कि हम लोग गरीब परिवार लोग है। लेकिन एकाएक प्रखंड प्रशासन के द्वारा हम लोगों को चिठ्ठी निर्गत कर बताया गया है कि आप लोग का नाम राशन से हटाया जा रहा है।
 
 
आप लोग राशन लेने से अयोग्य है। लाभुकों का कहना था कि बिना जांच किए उन लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया दिया गया है। पहले उचित जांच हो। यदि वे लोग राशन लेने के श्रेणी में नहीं आयेंगे तो उनलोगों का नाम राशन कार्ड से हटा दें। इस दौरान लाभुकों ने एक आवेदन एमओ अरविन्द कुमार मिश्रा को देते हुए पुन: राशन की जांच कर नाम जोड़ने की मांग की। वहीं इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि लाभुक हमसे मिले थे। आगामी 01 नवम्बर को मिलने की बात कही गई है।                                             
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS