ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
अभाविप के मिशन साहसी की ट्रेंड छात्रा व युतियों ने रक्सौल में किया नगर भ्रमण, लोगों ने की पुष्पवर्षा
By Deshwani | Publish Date: 29/10/2018 6:41:29 PM
अभाविप के मिशन साहसी की ट्रेंड छात्रा व युतियों ने रक्सौल में किया नगर भ्रमण, लोगों ने की पुष्पवर्षा

रक्सौल में नगर भ्रमण करती मिशन साससी की युतियां।

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
 रक्सौल के लिए सोमवार को दिना विशेष व गौरवमयी दिन रहा। रक्सौल की बेटियाँ नगर में अपने शक्ति का अभिनव प्रदर्शन कर मातृशक्ति का अलख जगा रही थीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नारी सशक्तीकरण की दिशा में चलाए जा रहे मिशन साहसी का आखरी दिन था। मार्शल आर्ट ट्रेंड युवतियों ने आज नगर भ्रमण कर अपनी ताकत का एससास दिलाया। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर इनका अभिनंदन किया।
 

सम्पूर्ण भारत में छात्राओं-युवतियों की आत्मसुरक्षा के लिए चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी "साहसी मिशन" कार्यक्रम अंतर्गत हजारीमल हाई स्कूल के प्रांगण में विगत 23 अक्टूबर से दिए जा रहे थे। सात दिवसीय ताइक्वांडो ट्रेनिंग का आज आखरी दिन था।
 
 

युवतियों के कारवां पर नगरवासियों ने की पुष्पवर्षा-

 ट्रेनिंग के पश्चात 100 से अधिक सहभागी सभी छात्राओं ने आज नगर भ्रमण कर अपने कौशल व दमखम का परिचय दिया। हाई स्कूल से निकला यह जत्था मेन रोड होते हुए बैंक रोड पहुंचा, जहां नगरवासियों ने पुष्पवर्षा करके इनका अभिनंदन किया। सीमा जागरण मंच के प्रान्त संयोजक श्री महेश अग्रवाल ने अल्पाहार व शीतल पेयजल की प्रदान कर इनका स्वागत किया।
 यह कारवां आगे बढ़ते हए पटेल पथ, पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए नागा रोड में प्रवेश किया जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक श्री प्रो राजकिशोर सिंह ने स्वागत किया। शीतल पेय की व्यवस्था की। सर्वत्र नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर छात्राओं के आत्मविश्वास व स्वाभिमान को बल प्रदान कर भावविभोर कर दिया। पूर्वी चंपारण के विभिन्न इकाइयों में "साहसी मिशन" कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रेनिंग प्राप्त समस्त छात्राएँ सामुहिक रूप से कल दिनांक 30 ओकटूबर को जिला मुख्यालय, मोतिहारी में अपने ट्रेनिंग का एकसाथ प्रदर्शन करेंगीं।
 
 
 
साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। शोभायात्रा के समापन पर आयोजित संगोष्ठी में आभाविप के नगर मंत्री सूरज कुमार व के सीटीसी कालेज के छात्रसंघ प्रतिनिधि अंकित कुमार ने कहा कि महिला समाज के विकास के बिना भारत का सम्पूर्ण विकास असंभव है। हमारी गौरवशाली सभ्यता ने आदिकाल से नारी को देवी तुल्य सम्मान देते आई है। देश को आगे बढ़ाने में नारी समाज का अतुलनीय योगदान रहा है। आज देश की बेटियों को अपनी क्षमता को पहचानने की जरूरत है। असामाजिक तत्वों के कारण आये दिन दुर्व्यवहार की घटनाओं को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्राओं को सशक्त करने की दिशा में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने की योजना बनाई। जिसे आज समस्त देश में दिया जा रहा है।
 
 
 
धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रमुख अनुष्का कुमारी ने दिया। आज के इस शोभायात्रा में कार्यक्रम प्रमुख अनुष्का कुमारी, के सीटीसी कालेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष चांदनी कुमारी, संचालन समिति की अनुष्का कुमारी, भावना झा, चेतना झा, ऐशा साह, सोनाक्षी कुमारी, सना प्रवीण, अभाविप नगर मंत्री सूरज कुमार, कॉलेज मंत्री सिकन्दर राज ,छात्रसंघ प्रतिनिधि अंकित, संतोष राज, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, एहसान आलम, राजन कुमार, गौतम कुमार, आदित्य राज, दामोदर कुमार, प्रिंस कुमार, कमलेश कुमार, मंटू कुमार,  रौशन, संतोष कुमार, अमित उपाध्याय, स्थानीय विधायक प्रतिनिधि प्रो अवधेश सिंह, आरएसएस के शम्भू बोस, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, महिला नेत्री पूर्णिमा भारती समेत नगर के कई बुद्धिजीवी लोग प्रमुख रूप से सूरज कुमार(नगर मंत्री) शामिल थे।      
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS