मोतिहारी
रक्सौल में अनुमंडल के बूथों का हुआ निरीक्षण, कई बीएओ अनुपस्थित, कार्रवाई को लिखा
By Deshwani | Publish Date: 28/10/2018 7:39:47 PMअनुमण्डल पदाधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण। फोटो- देशवाणी।
रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी।
अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार व निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने रविवार को अनुमंडल के विभिन्न बूथों व 10 रक्सौल विधानसभा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। अनुमंडल के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण केआलोक में आज रविवार को विशेष अभियान दिवस था।
जिस मतदान केंद्र पर बीएलओ अनुपस्थित पाए गए है। उस बीएलओ के विरुद्ध करवाई के लिए जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के पास अनुशंसा हेतु भेजा गया। जिसमें आदापुर का बूथ संख्या 189,190,191,199,200,168,170,201 मतदान केंद्र संख्या 37, मतदान केंद्र संख्या 42, 57, 125, 126, 132 के बीएलओ अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के द्वारा निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए।