ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
नेपाल के रास्ते भारतीय सीमाई शहर रक्सौल में अवैध रूप से घुसपैठ करते दो चीनी नागरिक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 27/10/2018 7:48:30 PM
नेपाल के रास्ते भारतीय सीमाई शहर रक्सौल में अवैध रूप से घुसपैठ करते दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

भारत के रक्सौल सीमा प्रवेश करते गिरफ्तार दो चीनी नागरिक। फोटो- देशवाणी।

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

 नेपाल से भारत की सीमा में अवैध रूप से घसपैठ  कर रहे दो चीनी नागरिको को आवज्रन विभाग की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार  की शाम 7:30 बजे नेपाली मोटरसाइकिल से रक्सौल-वीरगंज बॉर्डर के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने के दौरान दोनों पकड़े गए हैं। गिरफ्तार दोनों विदेशी नागरिकों को इमिग्रेशन अधिकारी ने भारत के रक्सौल पुलिस को सौंप दिया दिया है।
 
 
बताया जा रहा है कि ये दोनों विदेशी नागरिक चकमा देकर भारत में प्रवेश करने की फिराक में थे। गुप्त सूचना के आधार पर टीम के द्वारा इन्हे सीमा पर ही पकड़ लिया गया। इमिग्रेशन अधिकारी एके पंकज ने कहा कि दोनों चाइनीज नागरिको के पास विजा नहीं था। जबकि दूसरे के पास पासपोर्ट भी नहीं है।
 
 
आरोपियों की पहचान चाइना के हेनम लंको सीजोजी शहर निवासी वांग जेंकू व सानाक्सी गोपिंग संजा निवासी ली कांग के रूप में की गई है। को गिरफ‍्तार किया गया है। लिं कांग के पास से पासपोर्ट नहीं मिला है, जबकि वांग के पास से पासपोर्ट बरामद किया गया है। इनके पास से करीब 1400 चाइनीज करेंसी और 20 हजार की नेपाली करेंसी भी बरामद की गयी है। वहीं आधा दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है। इधर, इमिग्रेशन की टीम ने आवश्यक पूछताछ के आरोपियों को हरैया पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले में इमिग्रेशन अधिकारी के श्री पंकज के आवेदन पर विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 की धाराओ के तहत रक्सौल थाना कांड संख्या 315/18 दर्ज करते हुये शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।                                                        
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS