मोतिहारी
अरेराज में छात्राओं को छेड़ने के आरोप में दो युवकों की रस्सी में बांधकर पिटाई, पुलिस ने मुक्त कराया
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2018 11:43:17 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
अरेराज के शर्मा टोला वार्ड 12 में मुहल्लेवालों ने दो युवकों को जमकर पिटाई की। दोनों युवकों पर छात्राओं को छेड़ने व अश्लील टिपण्णी करने का आरोप है। बताया गया है कि दोनों युवकों को लोगों ने रस्सी से बांधकर पिटाई की। सूचना पर अरेराज पुलिस ने दोनों युवकों को मुक्त कराया। दोनों युवक गोविन्दगंज थाना के रढिया गांव निवासी बताए गये हैं।
बाइक से छात्राओं का करते थे पीछा-
बताया गया है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर छात्राओं का पीछा कर रहे थे। ऐसी हरकत वे एक सप्ताह से कर रहे थे। इसपर छात्राओं ने अपने परिजन को दी। परिजन आज उनकी ताक में थे। जब वे पहुंचे और छात्राओं पर अश्लील टिपण्णियां करने लगे तब लोगों ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों को रस्सी में बाँधकर पिटाई करने लगे। फिर से गलती नहीं करने की शर्त पर लोगों ने उन्हें छोड़ा।