मोतिहारी
प्रोपर्टी डीलर संजय सिंह हत्या कांड में मोतिहारी के जदयू नेता पूर्व जिला पार्षद से एसपी ने की पूछताछ
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2018 11:16:38 PMमृतक संजय सिंह के विलखते परिजन। फाइल फोटो देशवाणी।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर के कोल्हुअरवा अवधेश नगर में 20 अक्टूबर, शनिवार को हुई प्रोपर्टी डीलर संजय सिंह हत्याकांड में एसपी उमेश कुमार शर्मा ने यहां के जदयू नेता सह पूर्व जिला पार्षद से पूछताछ की है। एसपी श्री शर्मा ने बताया है कि पूछताछ में कई सुराग मिले हैं। एसपी श्री शर्मा ने पूर्व जिला पार्षद के मोबाइल का कॉल डिटेल निकवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं मामले में पुलिस ने चार टीमों का गठन कर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इधर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
अनुसंधान में हुआ है पर्दाफाश-
पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि हत्या के समय घटनास्थल पर चार लोग मौजूद थे। जिसमें दो लोग रेकी कर रहे थे। हत्या के अभियुक्त मिट्ठू अपाची बाइक चला रहा था और अन्य अभियुक्त महानंद चौधरी बाइक पर बैठा था। हत्या के बाद सभी बदमाश अगल-अलग सवासी से अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गये।
यहां बता दे कि बीते 20 अक्टूबर शनिवार को देर शाम शहर के कोल्हुअरवा अवधेशपुरी में प्रोपर्टी डीलर संजय सिंह को घर से बुलाकर गोली मार दी गई थी। जिससे संजय सिंह की मौत हो गई थी। पूरी खबर के लिए कृपय नीचे के लिंक को क्लिक करें-