मोतिहारी
रक्सौल रेल ट्रैक पर अज्ञात शव बरामद
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2018 8:31:55 PM
रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी।
रक्सौल जीआरपी ने गुरुवार को पूर्वी रेलवे ढाला के पास से एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। इसकी जानकारी रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने देते हुए बताया है कि प्रथम दृष्टि में अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का अंधा प्रतीत हो रहा है। नहीं दिखने के कारण इस दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट मे आ गया होगा। उसके माथे पर गंभीर जख्म के निशान है। इस मामले मे केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।