ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
रक्सौल में जलाया गया 60 फीट के रावण का पुतला, हुआ राम-रावण युद्ध भी
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2018 7:45:37 PM
रक्सौल में जलाया गया 60 फीट के रावण का पुतला, हुआ राम-रावण युद्ध भी

रक्सौल के काइरियाटोली में हुआ रावण का पुतला दहन। फोटो- देशवाणी।

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

रक्सौल-शहर के कोइरिया टोला में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा विजयादशमी के अवसर रावण का पुतला दहन किया गया। 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इसके पहले बाहर से आए कलाकारों का राम-रावण युद्ध का मंचन भी किया गया।
 
 
 
बुराई पर अच्छाई का पर्व दशहरा 19 अक्टूबर को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दिन जहां एक तरफ 9 दिनों तक चले युद्ध के बाद भगवान राम ने रावण का वध किया तो वही दूसरी तरफ मां दुर्गा ने असुर महिषासुर के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। इसी खुशी में हर साल विजयदशमी का ये पर्व मनाया जाता है।
 
 राम रावण यूद्ध के लिए पूरे गेटअप में तैयार कलाकार। फोटो- देशवाणी।
 
 
 इस साल भी यह पर्व शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पुतला दहन से पूर्व कलाकारों द्वारा बने  राम- रावण की सेना में घण्टो यूद्ध चला। स्थानीय कोइरिया टोला दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक साल की भाँति इस साल भी रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एसडीएम अमित कुमार व डीएसपी संजय कुमार झा की देख-रेख में किया गया। जिसका नेतृत्व संरक्षक इ. जितेंद्र कुमार व अध्यक्ष अनीश कुमार ने किया।
 
 
 इस बार रावण का पुतला व लंका बनाने के लिए यूपी के बनारस व मऊ तथा मुजफ्फरपुर से कलाकारों की 11 सदस्यीय टीम बुलाया गया था। शहर में यह रावण का अब तक का सबसे बड़ा पुतला था जिसका लंबाई 60 फ़ीट बनाई गई थी। जिसके लिए सुरक्षा के काफी चाक-चौबंद किये गए थे।   
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS