मोतिहारी
छतौनी गोलीकांड में घायल सोनू की इलाज के दौरान मौत
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2018 11:12:53 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर के छतौनी में 8 अक्तूबर को हुए गोली कांड में घायल सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि तुरकौलिया के मधुमाल गांव निवासी सोनू छतौनी के पार्क होटल के पास गोलीकांड में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे पटना इलाज के लिए ले जाया गया। जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनू को पेट में गोली लगी थी। बताया गया था कि उसकी एक किडनी भी निकालनी पड़ी थी।