मोतिहारी। ढाका। नवेन्दु सिंह। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बेलवाघट से पचपकरी तक गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा में 1100 कुंवारी कन्या शामिल थी। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं ने जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर लौट गई।
उसके बाद बेल न्योता का कार्यक्रम हुआ। नवयुवक दुर्गा पूजा के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवजी साह, संयोजक रमेसर महाजन, महासचिव रामशंकर महाजन, कोषाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, उपकोषध्यक्ष संजय प्रसाद, सचिव शम्भु साह, महामंत्री राजू कुमार, उपसचिव भैरव ठाकुर, पूजा प्रबंधक रामकुमार महाजन, राजेश जायसवाल, पूजा समिति के सरक्षण बिंदा प्रसाद, पचपकरी यूथ क्लब अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, कुंदन वर्मा, मधुरेन्द्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, तूफानी, मनीष गुप्ता, दशरथ जी, आदित्या, पंकज कुमार, शत्रुध्न कुमार व अवधेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।