मोतिहारी
चकिया के कॉलेज में मिशन साहसी के पोस्टर का हुआ विमोचन
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2018 8:09:18 PMमोतिहारी। चकिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चकिया इकाई द्वारा शिवदेनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय में शनिवार को मिशन साहसी का पोस्टर विमोचन किया गया। कॉलेज इकाई अध्यक्ष आशुतोष कुमार तथा मिशन साहसी जिला सह प्रमुख श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर आशुतोष कुमार ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय इकाई द्वारा 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक चकिया के गांधी मैदान में किया जाएगा।
इस मौके पर श्वेता सिंह ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हैं। हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को प्रशिक्षण देना है। जिससे छात्राएं विपरीत परिस्थितियों का मजबूती से सामना कर सके। प्रतिनिधि प्रिया कुमारी सभी से अपील किया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग करें। छात्र संघ पूर्व महासचिव सौरभ कुमार ने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। आज हर क्षेत्र में महिलाएं देश का नाम रौशन कर रही है। आज बहुत सारी महिलाएं भारतीय सेना की भी हिस्सा है। हमें उन सभी पर गौरव है।
मौके पर छात्र संघ पूर्व उपाध्यक्ष किशन कुमार गुंजा कुमारी श्वेता कुमारी अभिषेक कुमार बृजराज नवीन कुमार सुरभी कुमारी करण कुशवाहा कौशल कुमार गोलू कुमार शिवम कुमार आदि मौजूद थे