ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
चांदमारी मुहल्लावालों ने बदमाशों से बचाई महिला की जान, गिरोह की हुई पिटाई, दो बाइक जब्त
By Deshwani | Publish Date: 11/10/2018 11:27:53 PM
चांदमारी मुहल्लावालों ने बदमाशों से बचाई महिला की जान, गिरोह की हुई पिटाई, दो बाइक जब्त

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

शहर के चांदमारी मुहल्ला के लोगों ने एक महिला को बचाने के लिए मंगलवार को बदमाशों की जमकर धुनाई की। उनकी दो बाइक को छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया। हलांकि पुलिस के आने से पहले सभी बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस सन्नी कुमार नामक सरगना को ढूंढ़ रही है।

ये चांदमारी की ही सीमा देवी नामक महिला की पिटाई कर रहे थे।  दो दिन पहले बाइक सवार बदमाशों ने इस महिला से सोने की चेन व मंगलसूत्र छीन लिए थे। 

 

बाइक छोड़ भागे बदमाश
 
महिला की पिटाई से आक्रोशित मुहल्ले वालों व छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया। और उनकी पिटाई करने लगे। हांलाकि पुलिस के आने के पहले ही बदमाश अपनी दो बाइक छोड़कर भाग गये। पुलिस ने याहमा और एक पल्सर बाइक जब्त की है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के सरगना सन्नी कुमार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
 
 
महिला की चेन व मंगल सूत्र इसी गिरोह ने छीना़ था- पुलिस
 
पुलिस का कहना है कि चांदमारी की महिला सीमा देवी से दो दिन पहले इसी गिरोह के सदस्यों ने चेन ओर मंगल सूत्र छीन लिए थे। इस गिरोह का सरगना सन्नी कुमार है। महिला ने इस संबंध में एसपी से संपर्क कर शिकायत की थी। पुलिस ने बताया कि सन्नी कुमार बाबा गिरोह चलाता है और गिरोह छिनतई का काम करता है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS