ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
मोतिहारी का छतौनी गोलीकांड- आर्म्स टेस्ट करने में चली थी गोली, घायल हो गया सोनू‍ !
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2018 11:36:00 PM
मोतिहारी का छतौनी गोलीकांड- आर्म्स टेस्ट करने में चली थी गोली, घायल हो गया सोनू‍ !

 मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

शहर के छतौनी स्थित होटल पार्क के पास रविवार को हुए गोली कांड में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्ध युवको को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ हो रही है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि नये पिस्टल की खरीदारी के बाद उसकी टेस्ट फायरिंग में गलती से सोनू को पेट में गोली लग गई।
 
घटनास्थल से खोखा हुआ बरामद
 
इधर पुलिस ने होटल पार्क के सामने एक गली से कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया है। यहां बता दे कि कल रविवार की रात अगरवा में रह रहे छात्र सोनू कुमार के पेट में गोली लगी थी। जिसका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। सोनू को अभी तक होश नहीं आया है।
 
 
गोलीकांड में शामिल युवकों की पहचान का दावा-
 
पुलिस ने इस गोलीकांड में शामिल युवकों को चिन्हित करने का दावा किया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज की मदद से इन युवकों की पहचान का दावा किया है। दूसरी तरफ शहर के छतौनी, मठिया व रघुनाथपुर में कई संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस लगातार रेड कर रही है।
 
आर्म्स टेस्ट करने में चली थी गोली-
 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रविवार को सोनू कुमार छतौनी कॉलोनी गया था। वहां से सोनू सहित पांच युवक होटल पार्क के पास आए। पांचों युवक पार्क होटल के सामने गली में गये। एक नये पिस्टल की टेस्ट फायर करना चाहते थे। जिसे सानू खरीदने वाला था। तभी गलती से हवा में फायर करने की जगह पहले ही ट्रीगर दब गया। जिससे सोनू को पेट में गोली लग गई।
 
पेट में गोली लगने के बाद चारो युवक फरार हो गये-
 
गोली लगने के बाद घायल सोनू को छोड़कर चारो युवक फरार हो गये।
 
बाद में दो साथियों ने नर्सिंग होम में कराया भर्ती-
बाद में दो साथी लौटकर आए और घायल सोनू को नर्सिंग होम में भती करावाया। भर्ती कराने के बाद दोनों वहां से फरार रहो गये। इस बीच घायल सोनू की हालत गंभीर हो चुकी थी। वह बेहोश हो गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS