मोतिहारी
विद्युत स्पर्शाघात से गर्भवती महिला की मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों में आक्रोश
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2018 7:35:45 PMघटना के बाद रोते बिलखते परिजन। फोटो-देशवाणी।
मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पीपराकोठी थाना क्षेत्र की दक्षिणी ढेकहां पंचायत के कसवा टोला गांव में अपने दरवाजे पर खड़ी महिला के शरीर विद्युत के तार टूट कर गिर गया। जिससे बिजली के करंट से उक्त महिला की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। मृतिका उसी गांव की टुनटुन बैठा की 23 वर्षीय पत्नी मधु देवी थी। मधु देवी गर्भवती थी।
घटना शनिवार को करीब चार बजे के आसपास की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। इस संबन्ध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजदेव प्रसाद ने बताया कि जर्जर तार के संबंध में विभाग से कई बार शिकायत की गई। बावजूद इसके विभाग ने नहीं सुनी। जिससे आज यह घटना घट गई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन व सीओ भास्कर कुमार मंडल घटना स्थल के लिए निकल चुके हैं।