मोतिहारी
गरीबो व किसानों को समृद्ध करने का काम किया है सरकार-अशोक चौधरी
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2018 9:30:28 PMमोतिहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी।
गरीबों व किसानों को समृद्ध करने का काम बिहार सरकार ने किया है। छात्रों की प्रतिभा को विकसित करने के लिए सरकार योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ छात्र उठा रहे है। उक्त बातें पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद अशोक कुमार चौधरी ने कही। गुरुवार की देर शाम तुरकौलिया के मोहब्बतच्छपरा स्थित जदयू के वरीय नेता सह पूर्व प्रमुख अवधेश राम के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को विधान पार्षद श्री चौधरी संबोधित कर रहे थे।
श्री चौधरी ने कहा कि सभी तबके के लोगो के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। किसानों को सहायता मिले इसके लिए सरकार मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना की शुरुआत की है। मेधावी छात्रों को सरकार प्रोत्शाहन राशि देकर उनके हौसले को बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रमुख अवधेश राम जदयू को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने का काम कर रहे है। दलितों में इनकी खासे पहचान दिख रही है। मौके पर श्री चौधरी को कार्यकर्ताओ ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, अरुण माझी, जदयू पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज सिन्हा, रविन्द्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष भुवन पटेल, वरीय नेता राजकिशोर सिंह, अजय पटेल, प्रमोद पासवान, सहित अनेक थे।