ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
मुद्दाविहीन राजनीति करने में जुटा है विपक्ष - एमएलसी
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2018 7:11:13 PM
मुद्दाविहीन राजनीति करने में जुटा है विपक्ष - एमएलसी

रघुनाथपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में एमएलसी बबलू गुप्ता सहित अन्य। फोटो-देशवाणी।

मोतिहारी। तुरकौलिया। आशा कुमारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
 
भाजपा उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को रघुनाथपुर स्थित भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बब्लू गुप्ता के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के पंचायत प्रमुख दीपक गुप्ता व संचालन मंडल प्रभारी दीपक शर्मा ने किया। जहां बैठक को संबोधित करते हुए विधानपार्षद बब्लू गुप्ता ने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहिन हो गया है।
 
 
यही कारण है कि केवल गठजोड़ करने की राजनीति करते हुए सरकार पर उलटा-पुलटा ओरोप लगा रहा है। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मन से पार्टी को मजबूत करने मे जुटे रहें। किसी के बहकावे मे नहीं आएं।
 
 
 मौके पर पार्टी के हरसिद्धि विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध साहनी, मंडल अध्यक्ष राजकिशोर सिंह,जगजीवन पासवान, मंटू श्रीवास्तव, बब्लू गुप्ता, भरत यादव, अनूप साह, छोटू सहनी व संतोष कुमार आदि मौजूद थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS