मोतिहारी
झरोखर में डूबने से 10 वर्षीय किशोर की मौत
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2018 11:00:00 PMमोतिहारी। घोड़ासहन। राजू सिंह।
झरौखर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोरैया पोखर से एक 10 वर्षीय किशोर का शव पोखरा से बरामद किया है। बालक का नाम कोरैया गांव निवासी राम पुकार महतो का पुत्र सन्नी कुमार बताया जा रहा है। पिता श्री महतो के अनुसार बालक कल संध्या से गायब था। जिसकी काफी खोजबीन की गई। परन्तु कहीं पता नही चला।
वहीं ग्रामीणों द्वारा जिउतिया के पर्व के अवसर पर पोखर में नहाने जाने की बात कही जा रही है। जहां पैर फिसलने से डूबने की अाशंका जताई जा रही है। इधर थानाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद यादव ने बताया कि नहाने के क्रम में डूबने की बात बताई जा रही है। हालांकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।