ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
सुगौली प्रखंड में गांधी जयंती की रही धूम, सम्मानित हुईं स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियां
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2018 11:00:00 PM
सुगौली प्रखंड में गांधी जयंती की रही धूम, सम्मानित हुईं स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियां

स्वतंत्रता सेनानी की विधवा को सम्मानित करते अतिथि। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।


सुगौली प्रखंड क्षेत्र में गांधी जयंती पर मंगलवार को धूम रही। प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में जयंती के इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों से प्रभातफेरी निकाली गयी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रखण्ड इकाई सुगौली द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की गयी। वहीं यात्रियों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया। 

स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी संगठन द्वारा गांधी स्मारक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पुलिस अंचल निरीक्षक संजय कुमार सुमन तथा सीओ ज्ञानप्रकाश सिरोफिन ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता सेनानी स्व. विद्या साह की पत्नी रामसखी देवी को फूलमालाओं के साथ शॉल ओढ़ा उन्हें सम्मानित किया।

 वहीं जदयू कार्यालय में भी प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश झा के नेतृत्व में गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। आयोजन समिति में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्रीकिशोर पांडेय, प्रो मनोहर मिश्र, प्रखंड बीआरसी में बीईओ कुमारी जयश्री, बीआरपी भोला प्रसाद, विनोद कुमार, केआरपी ओनम सिंह, एबीवीपी के प्रिन्स कुमार चौबे, हिमांशु शर्मा, बब्लू गुप्ता, अजय कुमार व कृष्णा कुमार आदि उपस्थित थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS