मोतिहारी
रक्सौल बचाओ सड़क बनाओ पदयात्रियों का रामगढ़वा में हुआ स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2018 11:00:00 PMमोतिहारी। रामगढ़वा। शेख लड्डू। देशवाणी।
युवा राजद के रवि मस्करा के नेतृत्व में रक्सौल से रवाना हुई रक्सौल बचाओ व सड़क बनाओ पदयात्री रामगढ़वा पहुंचे। पदयात्रियों का स्वागत स्थानीय अरविंद पांडेय पेट्रोल पंप के समीप सुगौली के पूर्व राजद प्रत्याशी ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
इस दौरान रक्सौल बचाओ सड़क बनाओ पद यात्रा के नेतृत्वकर्ता रवि मस्करा व सैफुल आज़म ने बताया कि स्थानीय सांसद व रक्सौल विधायक की उपेक्षा के कारण दिल्ली से काठमांडू तक जाने वाले एनएच 28 व मैत्री पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है। आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
राजद अध्यक्ष मूसा मिया, मुकेश यादव, राजीव सिंह, प्रमुख पति प्रेम यादव, हासिम मिया, बलराम यादव, छोटे, राजेश्वर यादव व हृदया यादव आदि मौजूद थे।