मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर चरखा पार्क में महात्मा गांधी मार्ग का नामाकरण केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंसिग्न्या का शिलान्यास पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार के हाथों हुआ।
कृषि मंत्री ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज सत्याग्रह की भूमि मोतिहारी में गायत्री मंदिर से जानपुल चौक तक की सड़क का नामाकरण महात्मा गांधी मार्ग के रूप में किया गया। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इसका नामाकरण बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। दस दिनों के भीतर शहर की सड़कों का नक़्शा बदला हुआ दिखेगा।
इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने इंसिग्न्या का शिलान्यास किया। मंत्री द्वय ने वार्ड संख्या 35,17 और 21 के 40 भूमिहीन परिवारों के बीच सामुदायिक शौचालय में आवंटित पृथक शौचालय की चाभी दी। साथ ही वार्ड संख्या 18 के 179 परिवारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड बांटा गया।
विधान पार्षद बबलू गुप्ता, मुख्य पार्षद, नगर परिषद अंजू देवी एवं उप मुख्य पार्षद रविभूषण सिन्हा, अध्यक्ष किसान क्लब मोतिहारी राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा मोहिब्बुल हक़, ज़िला प्रवक्ता भाजपा संजीव सिंह, नगर पार्षद गुलरेज़ शहज़ाद, मदन सिंह, श्यामल कुमार, मनोज कुमार व रमाशंकर श्रीवास्तव के साथ सभी नगर पार्षद उपस्थित थे।