ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
हरसिद्धि आंगनबाड़ी संघ का हुआ गठन, भ्रष्टाचारमुक्त बिहार बनाने की ली शपथ
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2018 11:00:00 PM
हरसिद्धि आंगनबाड़ी संघ का हुआ गठन, भ्रष्टाचारमुक्त बिहार बनाने की ली शपथ

हरसिद्धि हाई स्कूल में संघ की जिलाध्यक्ष कुमारी प्रियंका को सम्मानित करती प्रखंड अध्यक्ष कल्पना देवी। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी/हरसिद्धि। आशा कुमारी। देशवाणी।

हरसिद्धि प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की बैठक हरसिद्धि हाई स्कूल के सभागार परिसर में रविवार को हुई। बैठक में हरसिद्धि आंगनबाड़ी संघ का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्ष बैरियाडीह की सेविका कल्पना को चुना गया।
एकजुट हो लड़नी है अधिकार की लड़ाई- प्रियंका
 
बैठक की अध्यक्षता बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ी जा सकती है। कहा कि हम सब को अपने अधिकार के लिये एकजुटता का परिचय देना होगा। आंगनबाड़ी सेविकाओं से कहा कि कर्त्तव्य के प्रति वफादार हो। कुपोष्णमुक्त बिहार बनाने में हम सब का योगदान महत्वपूर्ण है।
 
कमेटी का हुआ गठन, बैरियडीह की सेविका बनी अध्यक्ष
 
बैठक में ही हरसिद्धि प्रखंड कमिटी के गठन किया गया। सर्वसम्मति से बैरियाडीह पंचायत की सेविका कल्पना देवी को अध्यक्ष, शोभा देवी को उपाध्यक्ष, अनिता महतो को महासचिव, पुष्पा कुमारी को सचिव, सुनीता देवी को कोषाध्यक्ष, किरण सिंह को संयोजक, सुशीला सिंह को मीडिया प्रभारी व सदिका खानम को उप मीडिया प्रभारी के रूप में चयन किया गया। संघ का गठन जिला उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, रीता कुमारी, संगीता देवी, रीना कुमारी के देखरेख में हुआ। मौके पर सभी पंचायत के सेविका व सहायिका मौजूद थी। सभी सेविकयों ने भ्रष्टाचारमुक्त बिहार बनाने की शपथ ली।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS