मोतिहारी
तालाब में स्नान करने के क्रम में डूब जाने से दो की मौत
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2018 9:06:32 PM
मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पताही प्रखंड क्षेत्र की पताही पूर्वी पंचायत के नन्हकार गांव में दो की तलाब में डूब जाने से माैत है गई। डूबने वाले बच्चों में नन्हकार गांव निवासी निवासी दशरथ दास की 8 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार व पुनदेव दास की 9 वर्षीय पुत्री मालती कुमारी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तालाब दोनों तालाब में स्नान करने गये थे। जहां नहाने के क्रम में दोनों डूब गये। ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चे को निकाल कर उन्हें तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पताही लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों बच्चों को अंत्यपरीक्षण के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। इस की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। जांच उपरांत पीड़ित दोनों परिवारों को चार-चार लाख रुपए की सरकारी सहायता राशि दी जाएगी। वहीं स्थानीय मुखिया कृष्ण मोहन कुमार ने कबीर अंत्येष्टि योजना के माध्यम से पीड़ित परिवार के बीच तीन- तीन हजार रुपए दिया है।