ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
भाजपा का उद्देश्य अन्य पार्टियों से भिन्न : प्रमोद
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2018 9:09:21 PM
भाजपा का उद्देश्य अन्य पार्टियों से भिन्न : प्रमोद

जीवधारा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार व अन्य

मोतिहारी। पिपराकोठी। माला सिन्हा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
 
राष्ट्र सर्वोपरि एवं अंत्योदय के व्यापक लक्ष्य के साथ श्रमसाध्य दृढ़निश्चय की बदौलत भारतीय जनता पार्टी की यात्रा के वर्तमान स्पष्ट है कि हमारा राजनीतिक उद्देश्य अन्य पार्टियों से भिन्न है। उक्त बातें जीवधारा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में बुधवार को बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कही।
 
बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कुमार राजेश सिंह ने की। आगे मंत्री अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि उत्पादों में वृद्धि, किसानों की आय में वृद्धि एवं किसी कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य दिलाने की दिशा में केंद्र सरकार न केवल व्यापक दृष्टिकोण रखती है। बल्कि इस देश में अनेक पहल किसानों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता का परिचय देती रही है।
 
 
गरीब महिलाओं को धूल और धुआं से छुटकारा दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जी उज्ज्वला लाकर उन्हें स्वच्छ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने की दिशा में बड़ा अवसर प्रदान किया है। देश में अब तक लगभग 5 करोड़ से अधिक तथा बिहार 50 लाख से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं। देश में 8 करोड़ गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है। वहीं वार्ड पार्षद संजीव सिंह ने कहा कि बिहार में अबतक लगभग 1 करोड 10 लाख शौचालय का निर्माण हुआ है। जिसके फलस्वरूप 2014 से 2018 के शौचालय निर्माण में लगभग 35 प्रतिशत की बढोतरी हुई।
 
 
 देश के 19 राज्यों के 4.35 लाख से अधिक गाँव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। बिहार में इस अभियान को सफल बनाने का दायित्व हम सबको निभाने के लिए आगे आना होगा। मौके पर मुख्य रूप से विधानसभा विस्तारक मिथुन दूबे, गुड़ु सिंह, गौरीशंकर साह, नथुनी पांडेय, टूना गिरि मीडिया प्रभारी एवं भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह व बब्लू तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS