ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
हरसिद्धि के बारमासवा में हुई रासपा सेकुलर की बैठक
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2018 9:00:55 PM
हरसिद्धि के बारमासवा में हुई रासपा सेकुलर की बैठक

हरसिद्धि के बारमासवा गांव में रासपा सेकुलर की बैठक के बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह के द्वारा मनोनयन पत्र देते हुए। फोटो-देशवाणी।

मोतिहारी। हरसिद्धि। आशा कुमारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

राष्ट्रीय समता पार्टी (सेकुलर) की बैठक बुधवार को हरसिद्धि के ओलहामेहता टोला पंचायत के बारमासवा गांव के प्रबुद्ध किसान बैधनाथ ठाकुर के आवास पर हुई। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। उन्हीं की बदौलत पार्टी बेहतर ढंग से काम करती है। श्री सिंह ने कहा कि किसानों व गरीबो की लड़ाई के लिए उनकी पार्टी कृतसंकल्पित है।
 
 
इस मौके पर उन्होंने बारमासवा के अभिषेक ठाकुर को हरसिद्धि का प्रखंड अध्यक्ष व सिकंदर राय को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललन सिंह ने आगामी 28 अक्टूबर को पटना में पार्टी द्वारा आयोजित  'गांव बचाओ, किसान बचाओ' महारैली में अधिक से अधिक संख्या में किसानों को चलने का आह्वाहन किया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश महासचिव सोहेल साहिल, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला महासचिव जय प्रकाश सिंह, विकास कुमार, आत्मा प्रसाद यादव, युवा अध्यक्ष राजेश कुशवाहा,  किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष  मुकेश द्विवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता व किसान भाग लिए।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS